पुराना फोन दो, 40 मिनट में घर पहुंचेगा नया स्मार्टफोन! Flipkart की ये स्कीम किसी लॉटरी से कम नहीं

Flipkart Minutes

पुराना फोन दो, 40 मिनट में घर पहुंचेगा नया स्मार्टफोन! Flipkart की ये स्कीम किसी लॉटरी से कम नहीं

Amit Dev Sharma

Updated on:

Flipkart Minutes : फ्लिपकार्ट के तहत एक ऐसी स्कीम चर्चा में है, जिसके तहत आपको पुराना फोन देना होगा और नया स्मार्टफोन 40 मिनट में आपके घर पहुंच जाएगा। एक तरह से पुराना फोन देकर नया स्मार्टफोन पाने की यह स्कीम जबरदस्त है। फ्लिपकार्ट मिनट्स ने भारत में एक नई और बेहतरीन सर्विस शुरू की है। यह एक्सचेंज सर्विस है।

फ्लिपकार्ट की इस नई स्कीम के जरिए आप पुराने फोन का सही दाम जान पाएंगे। यही नहीं उसे घर बैठे पिकअप भी करवा पाएंगे और उसी दिन नए स्मार्टफोन की कीमत में छूट पाएंगे। यह सुविधा बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के कुछ चुनिंदा पिन कोड्स में उपलब्ध है और जुलाई से भी शहरों में शुरू हो जाएगी।

कैसे करें एक्सचेंज
स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम फ्लिपकार्ट मिनट्स ऐप में ही दिया गया है, जब आप कोई नया स्मार्टफोन चुनते हैं तो आपको पुराने फोन की कुछ डिटेल्स देनी होगी। जैसे ही आप अपने पुराने फोन की डिटेल्स देंगे, तुरंत ही आपको उसकी कीमत बता दी जाएगी। वह आपके पुराने फोन को चेक करेगा और उसे पिकअप करेगा। इसके तहत किसी भी कंडीशन के फोन को एक्सचेंज किया जा सकता है।फ्लिपकार्ट मिनट्स की यह सर्विस स्मार्टफोन अपग्रेड को तेज और आसान बनाती है। इस बारे में फ्लिपकार्ट की वाइस प्रेसिडेंट कंचन मिश्रा ने कहा कि उनका मकसद टेक्नोलॉजी को लोगों के लिए ज्यादा सुलभ और सुविधाजनक बनाना है।

ऐसे करें एक्सचेंज
अगर नए स्मार्टफोन को आप खरीदने के इच्छुक हैं तो उसके प्रोडक्ट पेज पर जाएं।
एक्सचेंज विजेट ढूंढें और चेक प्राइज पर क्लिक करें।
अपने पुराने फोन का ब्रांड और मॉडल चुने।
अपने डिवाइस की कंडीशन चुने और उसके हिसाब से ही अनुमानित कीमत प्रदर्शित होगी। एक्सचेंज करके नए फोन का ऑर्डर दे सकते हैं।

 

जुड़े रहें ➥