Archita Phukan : असम की एक सोशल मीडिया इन्फुलएंसर इन दिनों सुर्खियों में आ गई है। दरअसल कुछ तस्वीरों के चलते विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि सोशल मीडिया इन्फुलएंसर अर्चिता फुकन चर्चा में आ गई हैं, उनकी एक पोस्ट ने विवाद को जन्म दिया है। अर्चिता फुकन को सोशल मीडिया पर बेबीडॉल के नाम से जाना जाता है। इन दिनों वह पूरे भारत में सुर्खियों में हैं।
कौन हैं अर्चिता फुकन
उनके विवाद में फंसने का कारण अमेरिकी एडल्ट स्टार क्रेंड्रा लस्ट संग उनकी तस्वीरें। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं उनकी तस्वीरों को लेकर लोग यह तक कहने लगे कि असम की यह लड़की एडल्ट इंडस्ट्री में जा रही है। अर्चिता फुकन के बारे में आपको बताएं तो वह असम की रहने वाली हैं। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया वह काफी सक्रीय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ही अर्चिता फुकन के काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां उनके काफी उनके वीडियोज और फोटोज मिल जाएंगे।
View this post on Instagram
अर्चिता फुकन के इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, अर्चिता फुकन विशेषतौर से अपने ग्लैमर्स और लुक्स, स्टाइलिश फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। बेबीडॉल आर्ची के नाम से मशहूर अर्चिता फुकन क्रिकेट को पसंद करती हैं, वह आईपीएल 2025 में आरसीबी का सपोर्ट करते हुए नजर आई थीं।
अफवाहों पर इन्फुलएंसर ने दिया जवाब
अर्चिता फुकन ने खुद को लेकर फैलती अफवाहों पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि उनको लेकर अफवाह फैल रही है और इसका कारण सिर्फ एक मुलाकात है। उनका कहना रहा है कि अजीब बात है कि लोग कितनी जल्दी जज करने लगते हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा , मैं इतना स्पष्ट कर देती हूं कि ना मैंने किसी बात की पुष्टि की है और नहीं किसी बात को नकारा है।












