Oil Reserves: पिछले कुछ सालों में दुनिया में भर में संघर्ष देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। वहीं हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सीजफायर किया गया है। लेकिन इजरायल हमास भी युद्ध लड़ रहे हैं।
ईरान और इजरायल के बीच जब संघर्ष चरम पर पहुंच गया था तो पूरी दुनिया चिंतित हो गई थी क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेलों के दाम बढ़ सकते थे। ईरान और इजरायल की लड़ाई में अमेरिका ने भी प्रवेश किया था, जिससे तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। वैसे इन सब बातों के बीच हम यहां आपको बता रहे हैं कि दुनिया में किस देश के पास सबसे ज्यादा तेल का भंडार है। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों की माने तो सबसे ज्यादा तेल भंडार वेनेजुएला के पास है, जिसके पास 303,008 बैरल ऑयल रिजर्व है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि तेल की इतनी संपन्नता के बाद भी वेनेजुएला में आर्थिक स्थिति खराब है। इस देश की 80 फीसदी आबादी गरीबी में जी रही है। इस मामले में वेनेजुएला के बाद साऊदी अरब का नाम है, जिसके पास 267,230 मिलियन बैरल तेल भंडार है। इस मामले में तीसरे स्थान पर ईरान है, जिसके पास 208,600 मिलियन बैरल तेल भंडार है वहीं चौथे नंबर पर इराक आता है, जिसके पास 145,019 मिलियन बैरल तेल भंडार है।
इस मामले में पांचवें नंबर पर सयुक्त अरब अमीरात है, जिसके पास 113,000 मिलियन बैरल तेल भंडार है। टॉप 10 देशों की सूची में कनाडा, कुवैत और लीबिया भी शामिल हैं। दुनिया की बड़ी महाशक्ति रूस के पास 80,000 मिलियन बैरल तेल भंडार है जो भारत जैसे कई देशों को कच्चे तेल का निर्यात करता है। वहीं अमेरिका के पास 47,730 मिलियन बैरल और चीन के पास 27,889 मिलियन बैरल तेल भंडार है।












